Rudrapur MLA Shiv Arora Attends Akhand Naam Sankeertan Promotes Spiritual Harmony आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में चल रहे सकीर्तन में शामिल हुए विधायक, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur MLA Shiv Arora Attends Akhand Naam Sankeertan Promotes Spiritual Harmony

आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में चल रहे सकीर्तन में शामिल हुए विधायक

रुद्रपुर के आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में विधायक शिव अरोरा ने अखंड नाम सकीर्तन में भाग लिया। उन्होंने ईश्वरीय सुख की अनुभूति और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि यह पवित्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 10 April 2025 01:37 PM
share Share
Follow Us on
आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में चल रहे सकीर्तन में शामिल हुए विधायक

रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में आयोजित अखंड नाम सकीर्तन में गुरुवार को विधायक शिव अरोरा शामिल हुए और उन्होंने हरि बोल का गुणगान किया। साथ ही, समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि अखंड नाम सकीर्तन के नाम में ही अखंड शब्द जुडा है। यानी जो दिन व रात 24 घंटे अनवरत चलता रहता है, जिसमें हरे राम हरे कृष्ण का गुणगान कर सभी भक्त ईश्वरीय सुख की अनुभूति करते हैं। ऐसे पवित्र सकीर्तन को सुनने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सकीर्तन आयोजित हो रहे हैं और सभी जगह पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ सकीर्तन आस्था का केंद्र बने हुऐ हैं। इसके बाद विधायक ने भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय, गणेश सरकार, सरोज राय, सुशील गाबा, पार्षद सरो राय, बंटी मंडल, वासु गुम्बर, सुब्रत, मुकेश बाला व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।