Shiv Arora Inaugurates High Mast Light in Rudrapur for Community Development विधायक अरोरा ने किया हाई मास्क लाइट का लोकार्पण, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsShiv Arora Inaugurates High Mast Light in Rudrapur for Community Development

विधायक अरोरा ने किया हाई मास्क लाइट का लोकार्पण

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा ने विजय लक्ष्मी एनक्लेव में हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में सभी क्षेत्रों का विकास होगा। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
विधायक अरोरा ने किया हाई मास्क लाइट का लोकार्पण

रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित विजय लक्ष्मी एनक्लेव में विधायक शिव अरोड़ा ने हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया। रविवार को सुबह विधायक शिव अरोरा विजय लक्ष्मी एनक्लेव स्थित पार्क में पहुंचे। उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। उनका प्रयास है कि रुद्रपुर का चहुंमुखी विकास हो। इस मौके पर जीतेन्द्र पंत, विजय बहादुर, सूर्यमणि मिश्रा, अरुण मेहता, सुनील कुमार, दर्शन सिंह, अशोक विश्वास, लाखन सिंह, मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, मोर सिंह यादव, चंद्रपाल, रमेश पाल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।