Tribute to Freedom Fighter Hemvati Nandan Bahuguna on His Birth Anniversary हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTribute to Freedom Fighter Hemvati Nandan Bahuguna on His Birth Anniversary

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

सितारगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवंती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वक्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 25 April 2025 12:50 PM
share Share
Follow Us on
हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

सितारगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अविभाजित यूपी के पूर्व सीएम हिमालय पुत्र हेमवंती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिमालय पुत्र के जीव पर प्रकाश डाला। हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने उनके कुशल प्रशासक व गरीबों के हित में उठाये कदमों की जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखण्ड क्षेत्र के लिए उनके कार्यकाल में उठाये निर्णयों व शिक्षा के क्षेत्र में किये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके त्याग, संघर्ष व सेवाभाव से सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली रहेगी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, शिव कुमार मित्तल, रतन लाल गुप्ता, आदेश ठाकुर, जया जोशी, मुन्नी पाण्डे, जानकी कोहली , गुरदीप सिंह चौहान , सतीश उपाध्याय, रवि रस्तोगी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।