सेना के सम्मान में सितारगंज में निकाली तिरंगा यात्रा
सितारगंज में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्रों और पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर तिरंगा चौक तक पहुंची। इस दौरान भारत...
सितारगंज। भारतीय सेना के सम्मान एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर के विभिन्न विद्यालयो के छात्रों, पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार को तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौक, मुख्य चौक होते तिरंगा चौक पहुंची। इस दौरान भारतीय सेना के सम्मान में नारेबाजी करते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ पाकिस्तान मुर्बाबाद के नारे लग रहे थे। तिरंगा लेकर चल रहे लोगों स्वागत हुआ। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजपा महामंत्री अमित रस्तोगी व भाजपा भोलादत्त जोशी, अभिषेक जैन, गुरदीप सिंह चौहान, नवीन भट्ट, रीता सक्सेना, प्रमोद रावत, इकबाल सिंह लाडी, सत्यभान, आनंद बल्लभ भट्ट, सूरज नारायण, जया जोशी, धर्मा देवी, राकेश त्यागी, तरसेम सिंह, उमेश अग्रवाल, शिवपाल सिंह चौहान, सचिन गंगवार, नरेश ठाकुर, हर्षित पाण्डे रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।