srinagar ready for first municipal elections administration start preparations congress bjp पहले निगम चुनाव को श्रीनगर तैयार, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां; इसे लेकर कांग्रेस-बीजेपी परेशान, Srinagar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़श्रीनगरsrinagar ready for first municipal elections administration start preparations congress bjp

पहले निगम चुनाव को श्रीनगर तैयार, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां; इसे लेकर कांग्रेस-बीजेपी परेशान

श्रीनगर में पहले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं चुनाव लड़ने के दावेदारों ने भी अपने अपने पक्ष में लामबंदी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस और बीजेपी के पास दावेदारों की लंबी लिस्ट है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर। सुदेश गौड़Thu, 15 Aug 2024 10:57 AM
share Share
Follow Us on
पहले निगम चुनाव को श्रीनगर तैयार, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां; इसे लेकर कांग्रेस-बीजेपी परेशान

श्रीनगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर श्रीनगर में सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित निकाय चुनाव को देखते हुए जहां प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है वहीं चुनाव लड़ने के दावेदारों ने भी अपने अपने पक्ष में लामबंदी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम में 40 वार्डों की जनता मेयर का चयन करेगी। लेकिन अभी निकाय चुनाव में आरक्षण तय न होने पर पार्टियों के समीकरण बदल सकते हैं।

निगम चुनाव में प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के पास दावेदारों की लंबी सूची मौजूद है। ऐसे में किसी एक के नाम पर आम सहमति बनाकर टिकट देना भी दोनों दलों के लिए आसान नहीं है। साथ ही उद्रांद और निर्दलीय दावेदार भी जनता के बीच में सक्रिय दिखाई दिख रहे है। गृह विधान सभा होने के कारण उच्च शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह की मेयर और पार्षदों की दावेदार चयन में अहम भूमिका रहेगी। श्रीनगर में निगम का यह पहला चुनाव है। हालांकि मेयर पद और वार्डों के आरक्षण के बाद ही दावेदारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। आरक्षण के बाद सक्रिय दावेदारों को झटका भी लगेगा। वार्डों में दावेदारों ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है।

पौड़ी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा, 'नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम श्रीनगर में मेयर के लिए दावेदारों की सूची अभी नहीं मिली है। दावेदारों की सूची को लेकर नगर अध्यक्ष श्रीनगर को निर्देशित किया जा चुका है।'

भाजपा श्रीनगर गढ़वाल के जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली ने कहा, 'निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी वार्डो के आरक्षण तय होने के बाद ही भाजपा आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।'

ये गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं

परिसीमन के बाद नकोट, दिगोली, धनचड़ा, पुंडोरी, चंद्रवाणी, वैधगांव, रतूड़ा, स्वीत, कोटेश्वर गूठ, फरासू, सेम, गहड़, चोपड़ा, ढामक, डुंगरीपंथ, कलियासौड़, हैड़ी, धौड़ा,उफल्डा गांव शामिल किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।