Kamlesh Paswan to Attend Ambedkar Jayanti Celebrations in Srinagar केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान 25 को श्रीनगर में, Srinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsKamlesh Paswan to Attend Ambedkar Jayanti Celebrations in Srinagar

केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान 25 को श्रीनगर में

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान शुक्रवार को श्रीनगर के अदिति स्मृति न्यास में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा पूरे देश में इस सप्ताह आंबेडकर जयंती पर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगरThu, 24 April 2025 03:24 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान 25 को श्रीनगर में

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान शुक्रवार को श्रीनगर के अदिति स्मृति न्यास में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। भाजपा पौड़ी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस सप्ताह को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर्व के रूप में मना रही है। कहा कि इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीनगर के आदिति पैलेस में भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल भी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि इससे पहले वह एसएसबी में एक विभागीय बैठक भी लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।