22 Dalit Families Appeal to CM for Drinking Water Crisis Resolution in Unana Devprayag पेयजल संकट दूर करने को दलित परिवारों ने लगाई सीएम से गुहार, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri News22 Dalit Families Appeal to CM for Drinking Water Crisis Resolution in Unana Devprayag

पेयजल संकट दूर करने को दलित परिवारों ने लगाई सीएम से गुहार

देवप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत उनाना के 22 दलित परिवारों ने पेयजल संकट से निजात के लिए सीएम से गुहार लगाई है। दलित परिवारों के अनुसार उनके लिए दो बार

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीMon, 19 May 2025 03:14 PM
share Share
Follow Us on
पेयजल संकट दूर करने को दलित परिवारों ने लगाई सीएम से गुहार

देवप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत उनाना के 22 दलित परिवारों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए सीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके यहां दो बार टैंक बनाने को सर्वेक्षण किया गया लेकिन टैंक अन्य स्थान पर बना दिया गया। देवप्रयाग की ग्रापं उनाना के नागराजा गैर नामी तोक में 22 दलित व छह सामान्य परिवार रहते हैं। इन परिवारों को 45 करोड़ की बागवान-हिंडोलाखाल-पेयजल योजना के पुनर्गठन में पेयजल सुविधा मुहैया कराना तय किया गया था। पूर्व प्रधान सीता देवी ने बताया कि पेयजल से वंचित 28 परिवारों के लिए चौरीधार में जल निगम देवप्रयाग की ओर से 2019 व 2022 में टैंक निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया गया।

नागराजा तोक निवासी सोबनलाल, देवेंद्रलाल, बिसुदास, हौसु दास, काल दास, गणेश दास व पद्मा देवी आदि के अनुसार जल निगम ने कुछ लोगों के दबाब में टैंक को तय स्थान के बजाय 400 मीटर दूर बना दिया। यहां सिर्फ छह परिवारों का निवास है। दलित परिवारों ने इसका विरोध किया गया तो जल निगम ने उनके लिए दूसरा टैंक बनाने का आश्वासन दिया। दो साल गुजर जाने के बाद भी जल निगम ने इस दिशा में कार्य नहीं किया। इस बारे में जल निगम अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया मगर वे आश्वासन देते रहे। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष रुकम सिंह बिष्ट ने बताया कि पेयजल से वंचित 28 परिवारों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। इसमें उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की जांच डीएम से कराने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दलित परिवारों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी को भी इस मामले के बारे में बताया। विधायक कंडारी ने जल निगम अधिकारियों से उनाना में पेयजल वितरण में सुधार के निर्देश दिए। उनाना में पेयजल टैंक तय स्थान पर ही बना है। नागराजा तोक के निकट अलग से व्हील वॉल लगाया जाएगा। यहां नियुक्त व्यक्ति निर्धारित समय पर वॉल खोलगा। इससे इन परिवारों को जलापूर्ति होगी। दौलतराम बेलवाल, ईई जल निगम, देवप्रयाग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।