Chamba Municipality Approves Annual Budget for 2025-26 पालिका की बैठक में 13.21 करोड़ का व्यय प्रस्तावित, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsChamba Municipality Approves Annual Budget for 2025-26

पालिका की बैठक में 13.21 करोड़ का व्यय प्रस्तावित

नगर पालिका चंबा की बैठक में 2025-26 का वार्षिक बजट पारित किया गया, जिसमें लगभग 13 करोड़ 24 लाख की आय और 13 करोड़ 21 लाख का प्रस्तावित व्यय रखा गया। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीFri, 16 May 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
पालिका की बैठक में 13.21 करोड़ का व्यय प्रस्तावित

नगर पालिका चंबा की बैठक में वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पारित किया गया। जिसमें पालिका ने समस्त स्रोतों, निधियों एवं अनुदानों से करीब 13 करोड़ 24 लाख की आय एवं इसके सापेक्ष करीब 13 करोड़ 21 लाख प्रस्तावित व्यय अनुमान का बजट पेश किया। पालिका सभागार कक्ष में पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला की अध्यक्षता में बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन ईओ प्रशांत चौधरी ने किया। सबसे पहले पालिका ने गत वर्ष के अवशेष को रखा। इसके बाद बोर्ड फंड, अनुदानों, गृह कर, पार्किंग शुल्क से प्राप्त राशि को रखा गया। वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित आय और प्रस्तावित व्यय राशि का बजट पेश किया।

इसमें 13 करोड़, 24 लाख 15 हजार की आय रखी गई। जबकि 13 करोड 21 लाख, 54 हजार का प्रस्तावित व्यय अनुमान का बजट पेश किया गया। बैठक में सभासदों ने नगर क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए अपने अपने विचार रखे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सेमवाल, सरोजनी, रचना, शक्ति जोशी, अरविन्द मखलोगा, विक्रम चौहान, दीपक, गौरव, राजवीर पंवार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।