फोरलेन पर बनने वाले पांच फ्लाईओवरों का शिलान्यास आज
Kushinagar News - कुशीनगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मंगलवार को हाटा और फाजिलनगर में छह फ्लाईओवरों की शिलान्यास करेंगे। यह समारोह क्षेत्रीय मांग को पूरा करते हुए आयोजित...

कुशीनगर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा हाटा व फाजिलनगर में फोरलेन पर बनने वाले सभी छह फ्लाईओवरों की शिलान्यास मंगलवार को करेंगे। इसके लिए हाटा व फाजिलनगर में शिलान्यास समारोह आयोजित होंगे। पहले हाटा में दो व उसके बाद फाजिलनगर में तीन फ्लाईओवरों की आधारशिला रखी जाएगी। दोनों जगह केन्द्रीय मंत्री की जनसभा होगी। सोमवार को सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी और फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्रीय जनता की बघौचघाट मोड़ पर फ्लाईओवर बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। फाजिलनगर में फोरलेन पर ओवरब्रिज का शिलान्यास मंगलवार की शाम को होगा।
फोरलेन पर बघौचघाट मोड़, पटहेरिया व सलेमगढ़ में बनने वाले फ्लाईओवरों का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मलहोत्रा एक साथ करेंगे। इसके पूर्व पूरे कस्बे में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। शिलान्यास के बाद कस्बे के पावानगर महावीर इण्टर कालेज के प्रांगण में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य वक्ता केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मलहोत्रा होंगे। इसी क्रम में सोमवार को हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि केनयूनियन चौराहा और बाघनाथ चौराहे पर लंबे समय से क्षेत्रीय जनमानस के द्वारा फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी। सांसद विजय कुमार दुबे के प्रयास से भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा दोनों जगहों पर फलाई ओवर निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जिसका शिलान्यास आज मंगलवार को अपराह्न चार बजे केंद्रीय सड़क मार्ग व परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा किया जायेगा। शिलान्यास के बाद श्रीगांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा के प्रांगण में केन्द्रीय मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता बन्धुओं,जन प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।