AAP Big Setback Delhi Only Transgender Councilor Resign From Party To Join Indraprastha Vikas Party AAP को एक और बड़ा झटका, दिल्ली की इकलौती किन्नर पार्षद ने दिया इस्तीफा, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsAAP Big Setback Delhi Only Transgender Councilor Resign From Party To Join Indraprastha Vikas Party

AAP को एक और बड़ा झटका, दिल्ली की इकलौती किन्नर पार्षद ने दिया इस्तीफा

बॉबी किन्नर सुल्तानपुरी ए वार्ड 43 से साल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद बनी थीं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राहुल मानवTue, 20 May 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
AAP को एक और बड़ा झटका, दिल्ली की इकलौती किन्नर पार्षद ने दिया इस्तीफा

पिछले दिनों 15 पार्षदों के एकसाथ इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की इकलौती किन्नर पार्षद बॉबी किनन्र ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बॉबी किन्नर सुल्तानपुरी ए वार्ड 43 से साल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद बनी थीं।

इस संबंध में बॉबी ने मंगलवार को महापौर को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी और आदर्श नगर से पार्षद मुकेश गोयल और मोलड़बंद से पार्षद हेमचंद गोयल की तरफ से बनाई गई नए राजनीतिक दल - इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल होने की सूचना दी। बॉबी के इस फैसले के बाद अब इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के कुल 16 पार्षद सदस्य निगम के सदन में हो गए हैं।

इससे पहले सोमवार को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल को निगम सचिव कार्यालय की तरफ से सिविक सेंटर ए ब्लॉक में उनके निगम से जुड़े विभिन्न कामकाज के लिए दो कक्ष आवंटित कर दिए गए। निगम सचिव के समक्ष मुकेश गोयल ने नए राजनीतिक दल की सूचना दी। इसके बाद सोमवार को निगम आयुक्त अश्विनी कुमार से भी मुकेश गोयल ने अपने दल के अन्य पार्षदों के साथ मुलाकात की।

15 पार्षदों ने एक साथ छोड़ी थी पार्टी

इससे पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और विकास कार्य ठप होने और आंतरिक असंतोष बढ़ने का हवाला देते हुए एक नया संगठन ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने की घोषणा की थी।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि ये भी एक तरह की खरीद फरोख्च है और इसके पीछे भाजपा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आप छोड़ने वाले पार्षदों ने स्वयं ही स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी की नीतियों से तंग आ चुके थे, जिनसे विकास बाधित हुआ और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

नयी पार्टी का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने को बताया, हमारे चुनाव के बाद से ढाई साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पार्टी अंदरूनी कलह और आरोप-प्रत्यारोप में ही व्यस्त रही। उन्होंने दावा किया कि पार्षदों को विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नये संगठन का उद्देश्य जन कल्याण और एमसीडी के सुचारू संचालन पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम नगर निकाय तक ही सीमित है और इसका उद्देश्य राज्य स्तरीय राजनीति नहीं है।

आप पार्षदों के इस्तीफे और एक नए राजनीतिक दल के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार और निरंकुश कार्यप्रणाली उजागर हो गई है।

भाषा से इनपुट