Transfer of Three Officials in Jharkhand Postal Department वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार भेजे गए रांची, नए एसएसपीओ होंगे उदयभान सिंह, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTransfer of Three Officials in Jharkhand Postal Department

वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार भेजे गए रांची, नए एसएसपीओ होंगे उदयभान सिंह

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता झारखंड में डाक विभाग में तीन पदाधिकारियों का तबादला कर

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 20 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार भेजे गए रांची, नए एसएसपीओ होंगे उदयभान सिंह

जमशेदपुर। झारखंड में डाक विभाग में तीन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जमशेदपुर स्थित सिंहभूम डिवीजन के वरीय डाक अधीक्षक (एसएसपीओ) परमानंद कुमार का तबादला हो गया है। रांची के वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह को यहां भेजा गया है। परमानंद कुमार को उनके बेहतर काम को देखते हुए झारखंड सर्किल रांची का विजिलेंस पदाधिकारी बनाया गया है। वह वहां सीपीएमजी ऑफिस में कार्यरत रहेंगे। वहीं रांची में विजिलेंस पदाधिकारी रूपक कुमार सिन्हा को रांची का एसएसपीओ बनाया गया है। इस सप्ताह के अंत में या सोमवार तक ये नए पदाधिकारी अपने अपने पदों पर योगदान दे देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।