ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षामंत्री के गांव से निकाली तिरंगा यात्रा
Chandauli News - पैतृक गांव भभौरा में लगे भारत माता के नारे, लहराया गया तिरंगा, सांसद और विधायक हुए शामिल पैतृक गांव भभौरा में लगे भारत माता के नारे, लहराया गया तिरंगा

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकिया स्थित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा से तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यसभा सांसद साधना सिंह के नेतृत्व में भभौरा से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा लहराने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकिया नगर के काली मंदिर परिसर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली और सेना के शौर्य को सलाम किया। भाजपायों ने पहलगाम में शहीद हुए लोगों को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि दुश्मन देश को सबक सिखाने के लिए इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई।
पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकस्तिान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री के नेतृत्व में जवानों ने अपने अदम्य साहस और कौशल का परिचय दिया है। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रक्षा मंत्री के भतीजे जयप्रकाश सिंह, विकास सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, भाजपा महामंत्री उमाशंकर सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, श्यामजी सिंह, सुजीत कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह यादव, सुषमा पटेल, संदीप गुप्ता, त्रिलोकी बिंद, प्रतीक पांडेय, आशीष पाठक, सनोज भारती, कैलाश जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह, संतोष सिंह, प्रभाकर सिंह पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।