Students Engage in Water Conservation Dialogue for Water Year 2025 जल संवाद कर जल संरक्षण को जागरूक किया, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsStudents Engage in Water Conservation Dialogue for Water Year 2025

जल संवाद कर जल संरक्षण को जागरूक किया

जल वर्ष 2025 के अवसर पर जीआईसी गालुड़धार में छात्रों के साथ जल संवाद आयोजित किया गया। जाड़ी संस्थान ने छात्रों को जल संकट की चुनौतियों के बारे में जागरूक किया और वर्षा जल संचयन के महत्व पर चर्चा की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSat, 17 May 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
जल संवाद कर जल संरक्षण को जागरूक किया

जल वर्ष 2025 के अवसर पर जनपद जीआईसी गालुड़धार के छात्रों के साथ विद्यालय द्वारा गोद लिए गए प्राकृतिक जल स्रोत पथियाना में हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी ने जल संवाद आयोजित किया। जिसमें जल संकट की चुनौतियों को लेकर छात्रों को जागरूक किया गया। जाड़ी संस्थान के द्वारा वर्ष 2025 को जल संकट के समाधान के लिए जल वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। संस्थान के द्वारा विद्यालयों में जल संवाद आयोजित किये जा रहा है। जाड़ी संस्थान के सचिव एवं कल के लिए जल अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जल संकट की चुनौती के समाधान के लिए छात्रों को प्रेरित करने के लिए विद्यालयों में जल संवाद आयोजित किया जा रहा है।

वर्षा जल को संजोने एवं मिट्टी को बहने से रोकने के लिए छात्रों को प्रियजनों की याद में एवं अपने जन्मदिन पर कच्चे जल कुंड, कच्चे तालाब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कल के लिए जल अभियान से जुड़े विद्यालय के शिक्षक नरेश बिजलवान ने कहा कि अभियान से प्रेरित होकर हमने विद्यालय के समीप पथियाना जल स्रोत को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने के लिए गोद लिया गया। छात्रों को जल स्रोत का डिसचार्ज लेना सिखाया गया। धारे का हर महीने डिस्चार्ज लिया जा रहा है। मासिक सफाई के साथ धारे के कैचमेंट एरिया में जिन लोगों की बंजर जमीन है। उनसे जल कुंड बनाने के लिए बातचीत की जा रही है। सहमति बनती है फिर जल कुंड एवं कच्चे तालाब का निर्माण किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने कहा कि यह एक बेहतरीन कार्यक्रम है। इसके सुखद परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर दीपक कुमार, महावीर नेगी, जेपी जुयाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।