Devotee Dies from Heart Attack While Traveling to Kedarnath After Gangotri Visit गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsDevotee Dies from Heart Attack While Traveling to Kedarnath After Gangotri Visit

गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

गंगोत्री धाम की यात्रा करने के बाद केदारनाथ धाम की ओर जा रहे एक श्रद्धालु की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 16 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

गंगोत्री धाम की यात्रा करने के बाद केदारनाथ धाम की ओर जा रहे एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के जब्बलपुर जिला सुलतानपुर निवासी सूर्यकांत पांडे उम्र 65 वर्ष यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा करने के बाद केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान डुंडा के पास के उनकी तबियत खराब हो गई। साथ में मौजूद अन्य तीर्थ यात्रियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इससे पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने शव पंचनामा भर परिजनों को सौप दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।