ध्याणियों ने भीमाकाली को भेंट किया सोने का छत्र
पुरोला ब्लॉक के उपला मठ गांव में ध्याणी मिलन समारोह आयोजित किया गया। विवाहित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देवी भीमाकाली की पूजा की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया और पारंपरिक लोक नृत्य का...
पुरोला ब्लॉक के उपला मठ गांव में ध्याणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की विवाहित महिलाओं (ध्याणियों) ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी आराध्य देवी भीमाकाली की पूजा-अर्चना कर देवी को श्रद्धापूर्वक सोने का छत्र भेंट किया। मंगलवार को ध्याणियों ने माता की डोली को गंगनानी गंगा स्नान व शोभायात्रा के साथ किया गया। इस मौके उपला मठ में अनुष्ठान किया गया। जहां पर सभी ध्याणियों ने अपनी अराध्य देवी भीमाकाली के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देवी को सोने से छत्र अर्पित किया। इस दौरान गांव में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपला मठ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर सभी महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य रासो तांदी पर जमकर नृत्य किया। वहीं ध्याणियों ने इस अवसर पर अपने मायके पक्ष और ससुराल पक्ष की खुशहाली के लिए माता भीमाकाली से विशेष मन्नतें मांगी। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर ग्रामीण रविन्द्र राणा, यशवंत राणा, चंद्रमोहन राणा, दर्शन राणा, श्याम लाल, वीरेश कुमार, जितेंद्र राणा आदी ने बताया की ध्याणी मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विवाहित महिलाओं का आपस में मिलना-जुलना और अपने सुख-दुख साझा करना भी था। यह महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।