यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई, जिसकी जानकीचट्टी चिकित्सालय में लाने से पूर्व ही बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई, जिसकी जानकीचट्टी चिकित्सालय में लाने से पूर्व ही मौत हो गयी। बड़कोट थाना अध्यक्ष दीपक कठैत ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार को सुबह के दौरान यमुनोत्री जाने वाले रास्ते पर डाईवर्जन चौकी से थोड़ा आगे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजेंद्र कुमार बंदील (61) पुत्र रामचंद्र बंदील निवासी नेताजी की चक्की के पास सब्जी मंडी दत्तपुरा मुरैना मध्य प्रदेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद पुलिस व परिवार जनों द्वारा उन्हें जानकीचट्टी सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त यात्री को मृत घोषित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।