BJP Launches Village and Settlement Campaign to Showcase Development Achievements भाजपाइयों ने रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां बताईं, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP Launches Village and Settlement Campaign to Showcase Development Achievements

भाजपाइयों ने रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां बताईं

विकासनगर, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव एवं बस्ती चलो अभियान के तहत शनिवार को गुरुद्वारा गली में सफाई करने के बाद रैली निकालक

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 12 April 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां बताईं

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव एवं बस्ती चलो अभियान के तहत शनिवार को गुरुद्वारा गली में सफाई करने के बाद रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। अभियान में शामिल विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रुका हुआ विकास बीते आठ साल में दस गुना तेजी से हुआ है। प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवनस्तर में सुधार आया है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल में विकास की नई इबारत लिखी गई। विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासनकाल में विकास सिर्फ कागजों पर ही होता था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीते आठ साल में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नई सिंचाई योजना, शहर के लिए सीवर और पेयजल योजना का निर्माण होने के साथ ही सड़कों का सुधारीकरण, चौड़ीकरण किया जा रहा है। विधायक ने तंज कसा कि कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र का कॉस्मेटिक विकास हुआ, जिसके तहत विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि भाजपा संगठन को हर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से कई अभियान शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकासनगर मंडल में रहने वाले परिवारों के प्रत्येक बालिग सदस्य को भाजपा का सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ता कॉलोनियों में प्रवास कर लोगों को भाजपा संगठन की रीति नीति और सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष विवेक टोंक, सभासद सबल सहरावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नीरज ठाकुर, मधु ठाकुर, धीरेंद्र पटवाल, सुमित्रा देवी, आकाश कुमार हन्नी, अरविंद शर्मा, दीपक जैन, स्वतंत्रता गुप्ता, रोहित रोहिला, बिंदिया शर्मा, नरेश, हरीश अरोड़ा, सुमित टोंक, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।