Heavy Rain and Hail in Tyuni Area Bring Temporary Relief from Humid Heat विकासनगर में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsHeavy Rain and Hail in Tyuni Area Bring Temporary Relief from Humid Heat

विकासनगर में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने

- विकासनगर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहाऔर न्यूनतम 18 डिग्री रहा विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। त्यूणी क्षेत्र में बारिश और ओलावृ

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरMon, 21 April 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
विकासनगर में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने

त्यूणी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से हालांकि पछुवादून में तापमान में कमी जरूर आई है, लेकिन विकासनगर, हरबर्टपुर सेलाकुई, कालसी में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। दोपहर के समय तेज धूप से लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि चकराता में मौसम सुहाना रहा। धूप होने के बाद भी शनिवार को हुई बारिश का असर यहां दिखाई दिया। दरअसल, पिछले दो दिन से पछुवादून में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। रविवार को विकासनगर में सीजन का सबसे गर्म रहा। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि रात को त्यूणी क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से ताममान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान रहे। विकासनगर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। इससे लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी। दस बजे के बाद तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इसके बाद दोपहर बाद आसमान में बादल दिखाई दिए तो बारिश की संभावना बन गई। लेकिन बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल होने के कारण उमस शुरू हो गई। जिसके बाद शाम तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शाम सात बजे के बाद ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लोग दिनभर घरों में ही पंखे, एसी, कूलर के नीचे दुबके रहे। विकासनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।