IMD Rainfall Alert Weather Update 14 November Heavy Rain 2 Days in 3 States North India Thand Delhi Pollution सावधान! तीन राज्यों में 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, ठंड से पहले मौसम विभाग की चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़IMD Rainfall Alert Weather Update 14 November Heavy Rain 2 Days in 3 States North India Thand Delhi Pollution

सावधान! तीन राज्यों में 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, ठंड से पहले मौसम विभाग की चेतावनी

  • Rain Alert: पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि में सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में कोहरा भी देखा गया।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 14 Nov 2024 09:38 PM
share Share
Follow Us on
सावधान! तीन राज्यों में 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, ठंड से पहले मौसम विभाग की चेतावनी

Rain Alert, Weather Update 14 November: उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आ रही है तो दक्षिण में जोरदार बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 14 और 15 नवंबर को भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि में सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में कोहरा भी देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और तटीय आंध्र प्रदेश में 14-18 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 14-15 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 14 नवंबर, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 14 और 15 नवंबर को तेज बारिश होगी। इसके अलावा कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा में 16 नवंबर की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर तक, पश्चिमी राजस्थान में 17 नवंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 19 नवंबर तक, उत्तराखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 17 नवंबर तक घना कोहरा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो इस समय काफी प्रदूषण देखने को मिल रहा है। वहीं, राजधानी में अभी न्यूनतम तापमान 11-17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच में है।