Aaj ka rashifal: 2 मई 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें
Today Horoscope 2 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 मई 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 2 मई का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Today horoscope: आज 2 मई 2025, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी व कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। जानें पंडित जी से 2 मई का राशिफल-
ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- अपनों में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ी सी खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन परेशानी जरूर रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बाकी व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।