Jupiter Transit In Gemini Guru Rashi Parivartan Gochar mithun rashi mein horoscope rashifal मिथुन राशि में गुरु का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, देखें क्या आपको भी होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Jupiter Transit In Gemini Guru Rashi Parivartan Gochar mithun rashi mein horoscope rashifal

मिथुन राशि में गुरु का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, देखें क्या आपको भी होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
मिथुन राशि में गुरु का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, देखें क्या आपको भी होगा लाभ

Jupiter Transit : देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा। आइए जानते हैं, गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश किन राशियों होगा लाभ-

मेष राशि : गुरु के राशि परिवर्तन से सोई हुई किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में सराहे जाएंगे। रोग-दोष से मुक्ति मिलेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। करियर में खूब तरक्की करेंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : गुरु के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इस दौरान आपको वैवाहिक जीवन की दिक्कतों से राहत मिलेगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। इंकम और खर्च में संतुलव बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में उन्नति के चांसेस बढ़ेंगे। हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : गुरु के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को धन-लाभ हो सकता है। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी बेहद शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। समाज में यश और ख्याति मिलेगी। भौतिक धन-संपदा में वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से छुटकारा पाएंगे। नौकरी-कारोबार में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मोहिनी एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!