मई में बुध, सूर्य समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ
Rashi Parivartan Grah Gochar : मई माह में सूर्य, बुध, गुरु, राहु, केतु और शुक्र की चाल बदलने जा रही है। इन 6 ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने का बहुत अधिक महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। मई माह में सूर्य, बुध, गुरु, राहु, केतु और शुक्र की चाल बदलने जा रही है। इन 6 ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, इन 6 ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि- आय में वृद्धि होगी। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अध्यात्म में मन लगेगा। पिछले निवेशों से धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। शुभ समय रहेगा।
कन्या राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु राशि : शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि : नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ समय रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती है, साथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।