Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 9 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal: 9 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 9 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 9 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 April 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल नीचे के होकर के कर्क राशि में। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि, शुक्र, और राहु मीन राशि के गोचर में रहेंगे।

9 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- भावुकता पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- ग्रह कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 9 अप्रैल को मूलांक 1-9 वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 7-13 अप्रैल तक का समय मेष राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पहले से स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लेकिन अज्ञात भय बना रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आनंदित जीवन गुजारेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:Love Weekly Horoscope: 7 से 13 अप्रैल का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!