Aaj Ka Rashifal horoscope Today 26 April 2025 future predictions aries to pisces Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 26 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope Today 26 April 2025 future predictions aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 26 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope 26 April 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 अप्रैल को शनिवार है। आइए जानते हैं, 26 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 26 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृषभ राशि में गुरु। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। बुध, शनि, चंद्रमा, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। कुल मिलाकर के मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। अपमानित होने का भय होगा। यात्रा का योग अभी न बनाएं। भाग्य पर भरोसा रखकर कोई कार्य न करें। प्रेम, संतान सही है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान ठीक है, लेकिन मध्यम ही रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। डिस्टर्ब करेंगे। हालांकि जीत आपकी होगी, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार प्रभावित करेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मानसिक आघात लगने का समय है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित है। घर में कोई बड़े कलह की संभावना है। घर का कलह बाहर न जाएं इस बात का ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में बहुत इंटरफेरेंस रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है और बड़ी हो सकती है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन की हानि। कुटुंब की हानि और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चौतरफा परेशानी का समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ खराब दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 26 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें