Buddha Purnima Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये 4 उपाय
Buddha Purnima Upay: वैशाख मास की पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानी जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से धन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Buddha Purnima Upay: वैशाख पूर्णिमा 12 मई, सोमवार को है। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विशाखा नक्षत्र के संयोग में पड़ रही है, जो इसे और भी शुभ बनाता है। ऐसा संयोग अत्यंत दुर्लभ होता है, जिसे पूजन, स्नान, दान और तपस्या के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के दूसरे अवतार कूर्म जयंती का उत्सव भी मनाया जाएगा। इससे यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इस दिन भगवान विष्णु की असीम कृपा बरसेगी। वैशाख पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा-दृष्टि बनी रहती है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा पर धन संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए करें ये काम-
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये 4 उपाय
1. पेपल पेड़ की पूजा- बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुख्य तौर पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है की बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए पीपल के पेड़ में जल व दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
2. तुलसी पूजन- वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन पूरे विधान से मां तुलसी की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह और शाम तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुबह के समय उन्हें अर्घ देकर पूजा करें।
3. भोजन कराएं- बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और घर में उनका वास बनाए रखने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। ब्राह्मणों को श्रद्धा अनुसार दान दें।
4. खीर का भोग- अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन दूध से बनी खीर का भोग माता को लगाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।