चंद्र देव के अस्त होने से इन राशियों को होगा लाभ
- ज्योतिष में चंद्र देव नौ ग्रहों में से एक हैं। चंद्र को मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक ग्रह माना जाता है।

ज्योतिष में चंद्र देव नौ ग्रहों में से एक हैं। चंद्र को मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा कर्क राशि और रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र के स्वामी हैं। चंद्र देव सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चलते हैं। चंद्रमा लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते रहते हैं। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से व्यक्ति आकर्षक और सुंदर होता है। 26 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 28 मई की रात 8 बजकर 58 मिनट तक चंद्रदेव अस्त रहेंगे। चंद्रदेव के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, चंद्रदेव के अस्त होने से किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि :
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शादी-विवाह तय हो सकता है।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
करियर में मनचाही सफलता मिलेगी।
नौकरी में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।
आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे।
सिंह राशि :
करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।
व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मार्ग खुलेंगे।
धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि :
करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
ऑफिस मैनेजमेंट में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
बॉस के सपोर्ट से करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे।
नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन या इंकम बढ़ सकती है।
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
नौकरी की तलाश पूरी होगी।
आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे।
जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।