मिथुन राशिफल 21 अप्रैल : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today Mithun rashi rashifal 21 April 2025, मिथुन राशिफल: आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों को सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लव राशिफल : आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करें। प्रेमी के साथ मिलकर लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। पास्ट की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। पार्टनर का ख्याल रखें। ऑफिस रोमांस से दूर रहें। इससे नकारात्मक प्रभाव वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। आज आप क्रश को प्रपोज करने का प्लान बना सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिल सकता है।
करियर राशिफल : ऑफिस में नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। महत्वपूर्ण कार्य डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। क्लाइंट हैंडल करते समय धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। आज बैंकर्स,फाइनेंसशियल एडवाइजर और डिलीवरी मैनेजर्स का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। हेल्थकेयर का प्रोफेशनल्स का ट्रांसफर हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों का जरूरी कार्यों में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। बिजनेसमैन को व्यापार से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। परिजनों से आर्थिक मदद मिलेगी। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर बिजनेस स्टार्ट करने का मौका मिल सकता है। आज का दिन रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने के लिए अच्छा रहेगा या कुछ जातक नए घर खरीद सकते हैं। वाहन की खरीदारी के लिए भी शाम तक का समय शुभ रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिन लोगों को डाइजेशन या सिर दर्द की समस्या है, उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ सकती है। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। यात्रा के दौरान मेडिकल किट साथ रखें। कम से कम 6 घंटे की नींद लें। कुछ लोगों को गले में खराश या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अपने सेहत पर ध्यान दें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)