Guru Pushya Nakshtra today good muhurat for purchasing gold silver and vehicle Guru Pushya Nakshtra: आज खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ योग, सोना, चांदी और वाहन खरीदना शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Pushya Nakshtra today good muhurat for purchasing gold silver and vehicle

Guru Pushya Nakshtra: आज खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ योग, सोना, चांदी और वाहन खरीदना शुभ

Guru Pushya Nakshtra धनतेरस व दीपावली से पहले खरीददारी का आज खरीददारी के लिए बहुत अच्छा समय है। गुरु पुष्य नक्षत्र को खरीददारी के लिए बहुत फलदायी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र आज 24 अक्टूबर को सुबह 11.41 बजे के बाद पूरे दिन तक रहेगा

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 Oct 2024 01:09 PM
share Share
Follow Us on
Guru Pushya Nakshtra: आज खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ योग, सोना, चांदी और वाहन खरीदना शुभ

धनतेरस व दीपावली से पहले खरीददारी का आज खरीददारी के लिए बहुत अच्छा समय है। गुरु पुष्य नक्षत्र को खरीददारी के लिए बहुत फलदायी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र आज 24 अक्टूबर को सुबह 11.41 बजे के बाद पूरे दिन तक रहेगा और 25 अक्टूबर को समाप्त होगा। पुष्य नक्षत्र आज सर्वार्थ सिद्धि योग में सुबह 11.42 से शुक्रवार सुबह 9.40 तक रहेगा। इस दिन अधिकतर लोग सोना, चांदी और वाहन की खरीददारी करते हैं। इस नक्षत्र में खरीददारी के लिए लोग वाहनों की पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ-साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। जो पिछले 752 साल में एक साथ नहीं बने थे। इन शुभ योगों के चलते गुरु पुष्य में की गई खरीदी और इन्वेस्टमेंट बहुत ही खास हो गयी है। आज 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के अलावा भी महालक्ष्मी, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग बन रहे हैं।

इस समय आज न करें खरीददारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन खरीददारी और लक्ष्मी पूजन से धन में वृद्धि होती है। इस दिन किसी नए काम में निवेश, वाहन या सोना खरीदना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि राहुकाल में किसी तरह की खरीददारी न करें। अगर बुकिंग कर रखी है, तो राहुकाल में अपनी चीज प्राप्त न करें। आज डेढ़ घंटे के लिए राहु काल लगेगा। शाम 4.30 से 6 बजे तक राहुकाल है। शाम को 7.30 से रात 9 बजे तक के मुहूर्त श्रेष्ठ रहेंगे।

क्या है गुरु पुष्य नक्षत्र
गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और गुरुवार होने से इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति हैं।इसलिए इस दिन जो भी चीज खरीदी जाती है, वो अपना लंबे समय रहती है। इस दिन सोना, चांदी और ऑटोमोबाइल खरीदना शुभ रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!