Happy Diwali 2024 : इन टॉप 15 मैसेज,विशेज, कोट्स,इमेज और शायरी के जरिए अपनों को भेजें दिवाली की शुभकामनाएं
-
- Happy Diwali 2024 Wishes, SMS, Quotes, Photos, Greetings, Facebook and Whatsapp Status : आज दिवाली है। हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इ मौके पर आप अपनों को दिवाली की खास शुभकामना भेज सकते हैं।

Happy Diwali 2024 Wishes,SMS,Quotes,Photos,Greetings,Facebook and Whatsapp Status : सनातन धर्म में हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाता है। आज 31 अक्टूबर को दिवाली है। हालांकि, पंचांग भेद के कारण इस बार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो दिन दिवाली मनाया जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में 31 अक्टूबर को रोशनी के पर्व दीपावली मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध करके 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या नगरी में वापस लौटे थे, जिस खुशी में दीप जलाकर नगर वासियों ने प्रभु श्रीराम का स्वागत किया था। दिवाली के इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिजनों को दिवाली की खास शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पढ़ें दिवाली की टॉप 15 मैसेज,विशेज, कोट्स,इमेज और शायरी.....
1.नव ज्योति जले, जीवन से मिटे अंधकार
दीपावली पर खुशियों का कमल खिले
मां लक्ष्मी की कृपा से खुले सुख-समृद्धि के द्वार
मुबारक हो आपको दिवाली का शुभ त्योहार
दिवाली की हार्दिक बधाई!
2.दियों की रोशनी से जीवन उज्जवल हो
इस शुभ त्योहार पर सब मंगल ही मंगल हो।
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.दिवाली के त्योहार पर
मां लक्ष्मी से मिले ऐसा वरदान
हर काम का मिले शुभ परिणाम
दीपावली की मंगल कामनाएं
4.रंगोली और दीयों से घरों को सजाएं
अपनों के संग ये महापर्व मनाएं
दिये की रोशनी से हर कोना चमकाएं
मिठाइयां-उपहार हर चेहरे पर खुशहाली लाए
शुभ दीपावली!
5.जीवन से अंधाकर हो दूर
हर तरफ खुशियां जाएं
जीवन में सुख-समृद्धि आए
दिवाली इतनी शुभ हो जाए
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
6.मां लक्ष्मी की कृपा हो ऐसी
जीवन में खुशियां छा जाए
हर दिन धन की हो वर्षा
अपने के साथ मिलकर
प्यार और सद्भाव का दीप जलाएं
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
7.दिवाली पर चमके आपकी किस्मत का ताला
कभी न हो दुखों से पाला, मां लक्ष्मी मेहरबान रहे हर दम
इस दिव्य मौके पर कामयाबी जीवन में लाए उजाला
दिवाली की हार्दिक बधाई!
8.दिवाली का महापर्व,
जीवन को उज्ज्वल बनाए
लक्ष्मी-गणेश की ऐसी बरसे कृपा
हर दिन कामयाबी का जश्न मनाएं
शुभ दीपावली 2024!
9.दिवाली पर न रहे मन उदास
पूरी हो आपक हर आस
जीवन में आए उल्लास
रोशनी का पर्व हो बेहद खास
दीपावली की मंगलकामनाएं!
10.राम आएंगे, तो दीप जलाएंगे
हम खुशी से दिवाली मनाएंगे
जीवन के हर काम सफल हो जाएंगे
जब प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद पाएंगे
शुभ दीपावली!
11.दीयों की जगमगाहट से आपके जीवन में हर कठिनाई दूर हो जाए। आपका जीवन सुखमय हो जाए।शुभ दीपावली!
12.इस दीवाली, आपके मन में प्रेम,सद्भाव और भाईचारे की भावना सदा बनी रहे। हैप्पी दीवाली!
13.रोशनी की इस महापर्व पर आपके जीवन में प्रेम और खुशियों की भरपूर बौछार हो। जीवन में आए सुख-शांति और समृद्धि अपार।हैप्पी दीवाली!
14."जैसे दीप जलते हैं, वैसे ही आपके जीवन में खुशियों की रोशनी हमेशा बनी रहे। जीवन उज्ज्वल हो और लक्ष्मी-गणेश का आशीर्वाद सदा बना रहे। हैप्पी दीवाली!
15.इस दीवाली, आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति का दीप जलता रहे। जीवन में आए ढेरों खुशियां और अंधकार मिटता रहे। शुभ दीवाली!"
16.
दीवाली की रौशनी से आपका घर जगमगाए,
खुशियों की बहार से आप हर दिन मुस्कुराएं
इस दिवाली आपके हर काम सफल हो जाएं।