Happy Holi Wishes Photos Images : top 25 holi messages quotes sms holi ki shubhkamnaye whatsapp status Happy Holi Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज से दें होली की शुभकामनाएं, बेस्ट 25 SMS और कोट्स, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Holi Wishes Photos Images : top 25 holi messages quotes sms holi ki shubhkamnaye whatsapp status

Happy Holi Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज से दें होली की शुभकामनाएं, बेस्ट 25 SMS और कोट्स

  • Latest Top Happy Holi Wishes Images, Photos, Messages : यहां देखें वे बेस्ट व टॉप ट्रेंडिंग फोटो मैसेज, जिन्हें भेजकर आप घर बैठे अपने प्यारों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 March 2025 06:46 AM
share Share
Follow Us on
Happy Holi Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज से दें होली की शुभकामनाएं, बेस्ट 25 SMS और कोट्स

Happy Holi Wishes Photos, Images, Messages : आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर कोई मस्ती के रंग में रंग गया है। लोग गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लग रहे हैं। दिवाली के बाद होली देश का सबसे बड़ा पर्व है। इस त्योहार को रिश्तों में प्रेम और मिठास भरने का अवसर भी कहा जाता है। इस पर्व को एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार भी कहते हैं। आज 14 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शूल योग बन रहा है। इस संयोग में अपनी राशि के अनुसार रंगों का उपयोग करना और भी कल्याणकारी हो सकता है। रंगों के इस त्योहार पर लोग स्नेह के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। छोटे हों या बड़े सभी एक दूसरे से होली विश करते हैं। यहां देखें वे बेस्ट व टॉप ट्रेंडिंग फोटो मैसेज, जिन्हें भेजकर आप घर बैठे अपने प्यारों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

Happy Holi 2025 wishes, images, quotes, shayari : मैसेज शेयर कर कहें हैप्पी होली

1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

2. मक्के की रोटी नींबू का अचार

सूरज की किरणें खुशियों की बहार

चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

3. रंग बरसे गुलाल उड़े, हाथों में पिचकारी हो

मस्ती में झूमें सब, होली की तैयारी हो

मिठाई भी हो, ठंडाई भी हो, संग में यारी हो

इस बार की होली सबसे प्यारी हो!

4. इस होली आपके सभी सपने हो जाएं पूरे

चारों ओर बिखरें खुशियों के रंग

मिले नई सफलता और जीवन हो जाए रंगीन

आपको मेरी ओर से हैप्पी होली 2025!

Happy Holi Wishes in Hindi

5. इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,

हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,

कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली

ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली.

होली की हार्दिक शुभकामनाएं दोस्त!

6. चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

7. रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, और सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

8. आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।

Happy Holi Wishes in Hindi

9. रीत का पीला, नेह का नीला

हर्ष का हरा, लावण्य की लाली

प्रेम के जल में हमने मिला ली

उस रंग से मैं खुद को रंग दूं

इसको रंग दूं उसको रंग दूं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

10. होली के खूबसूरत रंगों

की तरह आपको

रंगो भरी, उमंगों भरी,

हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपके जीवन का हर पल रंगीन रखें।

11. होली खेलई बनेगी, रूठे अब ना चलेगी।

मेरी कहा तू मान नवेली जब बा रंग सनेगी।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi Wishes in Hindi

12. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली

खुशियों से भर जाए आपकी झोली

आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली

13. प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली

मुबारक हो आपको होली

14. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

हैप्पी होली 2025

15. खा के गुजिया, पी के भंग,

लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,

बजा के ढोलक और मृदंग,

खेलें होली हम तेरे संग...!

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

16. सतरंग रंग लिए आए होली,

गांव शहर में छाई होली,

रंगों में डूबे साथी सजनी,

होली है और धूम मची है,

भांग की खुमारी छाई है,

तन में मस्ती मन में मस्ती,

होली की मस्ती सब और छाई है...

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi Wishes in Hindi

18. लाल गुलाबी रंग है

झूम रहा संसार

सूरज की किरण

खुशियों की बहार

चांद की चांदनी अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

19. तेरे गालों पे जब गुलाल लगा

ये जहां मुझ को लाल लाल लगा

- नासिर अमरोहवी

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

20. गुझिया की महक आने से पहले

रंगों में नहाने से पहले

होली के नशे में गुम होने से पहले

हम आपसे कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले

21. गुलाल की खुशबू, रंगों की बहार

संग अपना यार, मस्ती बेशुमार

खाओ-पीओ, नाचो-गाओ, मचाओ धमाल

होली के रंग में सब हो जाएं एक बार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi Wishes in Hindi

22. रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। भगवान से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।

23. फागुन महीना है मस्त मस्त आला

निकला है रंगने गोकुल का ग्वाला

हाथों में उसके कनक पिचकारी

जाएगी बच के कहाँ बृजबाला

राधा ने मटकी में रंग घोल डाला

बचने ना पाएगा गोकुल का ग्वाला

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

24. गुलाल की खुशबू, रंगों की बरसात,

होली का त्योहार लाए खुशियों की सौगात

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

25. समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण 'होली महापर्व' की मंगलमय शुभकामनाएं! इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।