Horoscope in hindi Mangal ketu yuti 9 June 2025 which 4 zodiac effected Mangal gochar june 2025 : जून में मंगल और केतू की युति इन 4 राशियों पर डालेगी असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope in hindi Mangal ketu yuti 9 June 2025 which 4 zodiac effected

Mangal gochar june 2025 : जून में मंगल और केतू की युति इन 4 राशियों पर डालेगी असर

मंगल और केतू की युति 9 जून को सिंह राशि में बनेगी। ऐसे में आइए जानें इससे इन चार राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 01:12 PM
share Share
Follow Us on
Mangal gochar june 2025 : जून में मंगल और केतू की युति इन 4 राशियों पर डालेगी असर

मंगल का गोचर ज्येष्ठ महीने में हो रहा है। मंगल अब सूर्य की राशि में जाएंगे। जहां पहले से केतू बैठें हैं। आपको बता दें कि 9 जून 2025 दिन सोमवार को रात में 9:09 बजे से मंगल सिंह राशि में रहेगें। इससे पहले मंगल मिथुन राशि में थे। मंगल 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार तक इस राशि में रहेंगे। ऐसे में मंगल और केतू की युति सिंह राशि में बनेगी। आइए जानें इससे इन चार राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

क्या होती है केतू और मंगल की युति
तो लोग अपने जीवन का उद्देश्य जानना चाहते हैं। मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और केतू मोक्ष और मोहमाया को छोड़ने में विश्वास करता है। इन दोनों की युति बहुत खराब माना जाती है। ये लोग गुस्सा ज्यादा करें और थोड़े निराश रहेंगे। मंगल आपको प्लानिंग नहीं करने देंगे और केतू सही रिजल्ट आपको नहीं देगा।

राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि के चौथे भाव में यह युति बन रहा है, इस राशि के लोगों को कोर्ट केस का सामना करना पड़ सकता है, मां की हेल्थ का ध्यान रखें। तनाव भी कम से कम करें। परिवार में भी पैसों और संपत्ति को लेकर दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि-केतु और मंगल की युति कर्क राशि वालों की वाणी खराब करेगी और इससे आपको काम में नुकसान होगा।

सिंह राशि-सिंह राशि में यह युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोग और भी अधिक गुस्सा करेंगे। बिना प्लानिंग के फैसले लेंगे, जिससे काम बनने की बजया बिगड़ेगा। हेल्थ और लाइफ पार्टनर को लेकर दिक्कत रहेगी।

वृश्चिक राशि-इस केतू और मंगल की युति से वृश्चिक राशि की नौकरी पर प्रभाव ज्यादा होगा। आप मेहनत बहुत करेंगे, लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पाएंगे। नौकरी में आपको कोई सहयोग नहीं करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।