कल बुध करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
Mercury Transit In Taurus : बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Mercury Transit In Taurus : बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। 23 मई 2025 यानी को बुध देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय-
मेष राशि : बुध के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। वाणी में सौम्यता आएगी। शत्रुओं पर विजयी मिलेगी। धन,सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि : बुध के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि वालों के जीवन में ढेरों खुशियां लाएगा। रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।
सिंह राशि : बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक बने रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। इस दौरान आपके सभी कार्य सफल होंगे। वाणी में मधुरता आएगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
तुला राशि : बुध के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।