वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में आर्थिक असमृद्धता आती है। वास्तु में तिजोरी के रखने के स्थान व रंग आदि महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि तिजोरी को सही दिशा में रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु उपाय-
वास्तु के अनुसार, तिजोरी रखने की सही दिशा होती है दक्षिण पश्चिम या फिर उत्तर। इन दिशाओं में तिजोरी रखना शुभ फलदायी होता है। मान्यता है कि तिजोरी को इस दिशा में रखने से धन में भी बरकत होती है और मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी कभी भी दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा तिजोरी के पीछे कोई खिड़की नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि तिजोरी के सामने दरवाजा व पीछे खिड़की होने से घर में धन का टिकाव नहीं होता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में केवल धन ही रखना चाहिए। तिजोरी में किसी भी तरह के कोई दस्तावेज या कागजात नहीं रखने चाहिए। तिजोरी में सिर्फ धन रखने से जीवन में आर्थिक समृद्धि आने की मान्यता है।
हिंदू धर्म में तिजोरी में माता लक्ष्मी व भगवान कुबेर का वास माना गया है। वास्तु के अनुसार, तिजोरी का रंग हल्का पीला, सफेद या क्रीम रंग का होना शुभ होता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी को कभी गंदा नहीं होने देना चाहिए। इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए और धूप-दीप जलाने चाहिए। तिजोरी के दरवाजे पर लाल रंग का स्वस्तिक बनाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।