Hindustani Awam Morcha Meeting in Amba Focuses on Strengthening Booth-Level Organization बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsHindustani Awam Morcha Meeting in Amba Focuses on Strengthening Booth-Level Organization

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

अंबा में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे ने सक्रिय...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 22 May 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

अंबा, संवाद सूत्र। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की कार्यकर्ता बैठक अंबा में गुरुवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने की। बतौर अतिथि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे शामिल हुए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि मजबूत संगठन के दम पर विपरीत परिस्थितियों में भी चुनावी जीत हासिल की जा सकती है। प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर कम से कम दस सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत यहीं से की थी।

उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचानी चाहिए। बैठक में जिला संयोजक सुधांशु तिवारी, प्रदेश सचिव संतोष गौतम, युवा प्रदेश सचिव नवनीत कुमार राय, मिथिलेश कुमार पांडेय, मनोज पांडेय, लाल मोहन चौधरी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।