Tri-color Yatra Celebrates Operation Sindoor Success and Indian Army s Valor ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTri-color Yatra Celebrates Operation Sindoor Success and Indian Army s Valor

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

भारतीय सेना के शौर्य की सराहना, कहा पहली बार पाकिस्तान पर हुई ऐसी कार्रवाई कहा पहली बार पाकिस्तान पर हुई ऐसी कार्रवाई फोटो- 22 मई एयूआर 12 कैप्शन- गुरुवार को रफीगज में निकाली गई

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 22 May 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

रफीगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए सब्जी मंडी, मुरली बाबू चौक होते हुए स्टेशन परिसर में पहुंची। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से भारत देश का ताकत और शक्ति पूरे दुनिया को एहसास हो गया है। दुश्मन आंख उठाने के लिए अब सौ बार सोचेगा। हम देशवासियों का फर्ज बनता है कि वीर सैनिकों के सम्मान करना और उनका हौसला बढ़ाया जाए।

भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ताकतवर देश बन गया है। देश के लोग सभी एक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश पर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहे के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, भाजपा नगर महामंत्री बाल गोविंद साहू, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, रामकुमार सिंह, शुभम सिंह, पूर्व पैक्स सदस्य सच्चिदानंद सिंह, बिमलेश पासवान, विनोद पासवान, संजय अम्बेडकर, अशोक प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, हार्दिक सिंह राजपूत, किशु गुप्ता, प्रांशु सिंह राजपूत, राहुल गुप्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।