तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिलाएं गंभीर, रेफर
Rampur News - टांडा तहसील के ग्राम सीकमपुर की महिलाएं ई-रिक्शा में स्वार होकर जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री देवी, अनिता देवी और कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी...

टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम सीकमपुर की महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर स्वार जा रही थीं तभी मुंशीगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सावित्री देवी, अनिता देवी और कुसुम देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी स्वार ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की है। मुंशीगंज से पहले तेज गति से आई कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे बिजारखाता चौराहे के पास पकड़ लिया और वाहन सहित चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पीड़ित सचिन कुमार गौतम ने बताया कि हादसे में उसकी मां सावित्री देवी की पसलियां टूट गई हैं और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है। अन्य घायल महिलाओं को भी गहरी चोटें आई हैं और इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।