23 tarikh ka mausam kaisa rahega up me barish monsoon updates rainfall forecast मॉनसून की होगी धमाकेदार एंट्री, पूरे भारत में आज बारिश के आसार, इन राज्यों में मूसलाधार, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़23 tarikh ka mausam kaisa rahega up me barish monsoon updates rainfall forecast

मॉनसून की होगी धमाकेदार एंट्री, पूरे भारत में आज बारिश के आसार, इन राज्यों में मूसलाधार

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई से 26 मई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में बिजली और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 May 2025 10:08 AM
share Share
Follow Us on
मॉनसून की होगी धमाकेदार एंट्री, पूरे भारत में आज बारिश के आसार, इन राज्यों में मूसलाधार

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि मॉनसून जल्द ही केरल में दस्तक दे सकता है। इसके संकेत भी मौसम के ताजा हाल से नजर आने लगे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह केरल से लेकर जम्मू और कश्मीर तक बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिनों के बाद एक बार फिर गर्मी का एहसास हो सकता है।

IMD का पूर्वानुमान है कि 23 मई से 28 मई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार हैं। इधर, उत्तराखंड में 23 और 24 मई को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई से 26 मई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में बिजली और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 मई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश हवाएं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 23 मई को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 24 मई, ओडिशा में 27 और 28 मई भारी बारिश के आसार हैं।

28 मई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में 28 मई तक और मराठवाड़ा में 23 मई तक ऐसा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावनाएं जताई हैं। मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य केरल, कर्नाटक में 28 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचैरी, करईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।