गांधी-दर्शन के प्रति समर्पित थे भगवान सिंह : डॉ. संतोष
Prayagraj News - प्रयागराज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह गोईंदी की 130वीं जयंती दरभंगा कॉलोनी में मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वधर्म सभा, भजन और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्ष राना चावला ने भगवान सिंह के...

प्रयागराज, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह गोईंदी की 130वीं जयंती गुरुवार को दरभंगा कॉलोनी स्थित कमल गोईंदी स्मृति भवन में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म सभा, गुरुवावाणी और भजन की प्रस्तुति के हुआ। इस मौके पर हुई संगोष्ठी पंजाबी सभा के अध्यक्ष राना चावला ने कहा कि आजादी के दौर में भगवान सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में परिवार को संभाला। उन्होंने पंजाबी भवन का नाम भगवान सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। समाजवादी चिंतक डॉ. संतोष गोईंदी ने अपने पिता से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह गांधी-दर्शन के प्रति समर्पित मनीषी थे। डॉ. कृष्ण स्वरूप आनन्दी कहा कि भगवान सिंह का व्यक्तित्व हमेशा याद रहेगा।
प्रो. रमाचरण त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति का चिंतन और आचरण उसे महान बनाता है। डॉ. मनीषा द्विवेदी, रवीन्द्र नाथ पंथारी, डॉ. कृष्ण स्वरूप आनंदी ने विचार व्यक्त किए।भगवान सिंह के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन कवि विवक सत्यांशु ने किया। प्रथिमा सिन्हा, चन्दना घोष, व्रतशील शर्मा, अशोक कुमार गुप्त, राकेश दुबे, रमानिवास पाण्डेय, सुमन शर्मा, डॉ. शशि जायसवाल, प्रेमकुमार गोस्वामी, केके मिश्र, माया सिंह मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।