मारपीट मे महिला सहित चार घायल
पलासी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएँ शामिल हैं। घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में किया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी प्रभारी डॉ....
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 23 May 2025 04:27 AM

पलासी, (ए.सं) पलासी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। बीबी तरन्नुम, बीबी रूकसाना गांव दिघली,रामेश्वर पजियार, रूबी देवी गांव मालद्वार शामिल हैं। चारो घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है। यह जानकारी प्रभारी डॉ. जहांगीर आलम ने दी। बताया कि उपचार के बाद चारो घायल खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।