BJP s Tiranga Yatra in Behendar Led by Gopendra Mishra बेहंदर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBJP s Tiranga Yatra in Behendar Led by Gopendra Mishra

बेहंदर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई

Hardoi News - बेहंदर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अमर शहीद पार्क से शुरू होकर कासिमपुर चौराहा, संडीला बांगरमऊ मार्ग होते हुए समाप्त हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 23 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
बेहंदर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई

बेहंदर। बेहंदर में पैदल तिरंगा यात्रा ब्लॉक का मुख्यालय स्थित अमर शहीद पार्क से भाजपा के बेहंदर मंडल अध्यक्ष गोपेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा कासिमपुर चौराहा होते हुए संडीला बांगरमऊ मार्ग पर माडर तिराहा से कासिमपुर थाने के सामने से होते हुए पुन: ब्लॉक मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ इस यात्रा के दौरान भाजपा के शिवम मिश्रा, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश, संतोष तिवारी, डॉ.रामस्वरूप वर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, अभय वर्मा व राजा भैया तथा प्रधान बाबूलाल समेत क्षेत्र के करीब दो सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।