शनि गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
- ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं।

Shani Gochar : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। इन राशि वालों को धन-लाभ होना तय है। आइए जानते हैं, शनि के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को होगा फायदा-
मिथुन राशि- शनि गोचर से मिथुन राशि वालों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता आएगी।
सिंह राशि : शनि का गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको बिजनेस में बहुत फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : शनि के गोचर से करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
वृश्चिक राशि : शनि के गोचर से आपको शुभ फल मिलेंगे। आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।