Sun Transit: होली के दिन सूर्य का मीन गोचर, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए रहेंगे लाभकारी
- Surya Gochar 2025: सूर्य करीब एक साल बाद गुरु की मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य का गोचर होली वाले दिन होगा। जानें सूर्य के मीन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Surya Gochar in Meen Rashi Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य 14 मार्च 2025 को शाम 06 बजकर 32 मिनट पर गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य का मीन गोचर होली वाले दिन होगा। सूर्य के मीन गोचर से कुछ राशि वालों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस गोचर से वृषभ, मिथुन व धनु राशि वालों को आर्थिक व व्यापारिक लाभ हो सकता है। जानें सूर्य गोचर की लकी राशियां-
1. वृषभ राशि- सूर्य का मीन गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। निवेश का अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
2. मिथुन राशि- सूर्य का मिथुन गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इस दौरान आपको व्यक्तिगत विकार से अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आप अच्छे रहेंगे। पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स को जाहिर कर पाएंगे।
3. धनु राशि- मकर राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपके कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।