july 2024 aarthik rashifal financial horoscope lucky rashi zodiac signs जुलाई माह में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़july 2024 aarthik rashifal financial horoscope lucky rashi zodiac signs

जुलाई माह में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

  • मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल का सातवां माह यानी जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जुलाई के महीने में कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 June 2024 09:03 AM
share Share
Follow Us on
जुलाई माह में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल का सातवां माह यानी जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जुलाई के महीने में कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। ये राशि वाले जुलाई माह में दुख- दर्द से दूर रहेंगे और सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में किन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान...

मेष राशि-

जुलाई का महीना आपके लिए शुभ रहेगा। 

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

मंगल ने किया मकर राशि में प्रवेश, ये 4 राशि वाले आने वाले 39 दिनों तक मनाएंगे जश्न

मिथुन राशि- 

जुलाई के महीने में खूब धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह राशि- 

जुलाई का महीना किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)