सिंह राशिफल 8 मई 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?, पढ़ें विस्तृत राशिफल
Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Leo Horoscope Today 8 May 2025: आज आपका एटीट्यूड ही आपकी शक्ति है। अगर रिलेशनशिप को जिंदा रखना चाहते हैं, तो आपको अपने लवर पर प्यार बरसाना होगा। काम के दौरान अपने टारगेट को लेकर फोकस्ड रहें। आज आपकी हेल्थ और वेल्थ दोनों अच्छे हैं। प्यार से मालों को अगर हैंडल कर रहे हैं, तो थोड़ा प्यार से करें। आपकी लवलाइफ में ईगो की कोईजगह नहीं होनी चाहिए। काम के दौरान कुछ दिक्कतों से तंग होने के कारण आपकी प्रॉडक्टिविटी प्रभावित होगी। आज कोईआर्थिक दिक्कत नहीं रहेगी और आपकी हेल्थ भी आज अच्छी रहेगी।
सिंह लव राशिफल
आज रिश्तों की कद्र करें और बहस के दौरान लवर के साथ ऐसा ना करें, कि उसे इंसल्ट फील हो। आज कोशिश करें कि एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएं, जिससे एक दूसरे को समझ सकें। अतीत की पुरानी बातों में बिल्कुल भी ना उलझें। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था, वे भी अपने लवर से दोस्तीकर लेंगे और पुराने मामले सुलझ जाएंगे। आप दोबारा से अपने लवर से मिलेंगे और आज आपका खोया हुआ प्यार फिर से पटरी पर आ जाएगा। घर के बड़े-बुज़ुर्ग रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं।
सिंह करियर राशिफल
अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आज आप सावधान रहें। आप ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं और इससे आपका मनोबल गिर सकता है। आज नौकरी के लिए इंटरव्यू पास करना आसान है और आपको ऑफर लेटर मिलने की संभावना है। आज टीम मीटिंग में कुछ नया करें और फैक्ट्स के आधार पर अपना ओपिनियन दें। इस तरह की राय देने से आप मैनेजमेंट की नजरों में आगे बढ़ेंगे। आप डोमेस्टिक और विदेशी दोनों तरह के ग्राहकों पर असर डाल सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए अपने कम्युनिकेशन स्किल्स का इस्तेमाल करना होगा। व्यवसायियों को आज नई पार्टनरशिप करते समय सावधान रहना चाहिए।
सिंह धन राशिफल आज
आज सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है, जब आप बैंक लोन को चुकाने और व्यापार में आर्थिक इश्यूज को निपटाने के लिए शुभ है। आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। आपका लाइफ पार्टनर या लवरभी अलग-अलग कोशिशों में आपको आर्थिक रूप से सहायता करेगा। शेयर, व्यापार पर विचार करें जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आज आप किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ा कोई आर्थिक विवाद भी सुलझा सकते हैं।
सिंह हेल्थ राशिफल
आज कोई सीरियस दिक्कत आपको नहीं होगी। हालांकि आपको दवा लेना बंद नहीं करना है। इसको लेकर आप डॉक्टर को जरूर बताएं। कुछ बच्चों में आज पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। महिलाओं में आज गले में दर्द, सिरदर्द और शरीर दर्द की शिकायत होगी। बुजुर्गों को सीढियां चढ़ते समय सावधान रहना चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल:djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)