Palmistry: हथेली में इन 5 स्थान पर क्रॉस का निशान होता है अशुभ, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
Cross sign in hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की कुछ रेखाओं, पर्वत व स्थान पर क्रॉस का निशान शुभ नहीं होता है। जानें इनके बारे में-

Cross Signs in Hand: हथेली में क्रॉस के निशान का खास महत्व है। क्रॉस का निशान यानी दो रेखाओं का एक-दूसरे को काटना। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जब क्रॉस का निशान हथेली की किसी खास रेखा या पर्वत पर बनता है, तो यह जीवन में विशेष घटना घटने का संकेत देता है। कहते हैं कि हाथ में कुछ खास रेखाओं, पर्वतों व स्थान पर क्रॉस का निशान अशुभ माना गया है। जानें हाथ में किन स्थान पर क्रॉस का निशान माना गया है अशुभ-
1. शनि पर्वत पर क्रॉस- शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होने से जातक को अच्छे कर्मों का पूरा फल नहीं मिलता है और समय-समय पर संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
2. मणिबंध पर क्रॉस- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मणिबंध पर क्रॉस का निशान बड़े कष्ट, बीमारी या दुर्घटना की आशंका को दर्शाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग सेहत से जुड़ी परेशानियों का ज्यादा सामना करते हैं।
3. चंद्र पर्वत पर क्रॉस- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ के चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, ऐसे लोग भावुक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को मानसिक तौर पर भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
4. मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस- अगर मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस का निशान होता है, यह दर्शाता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान करने वाली स्थितियों में फंस सकता है। ऐसे लोगों को वाहन धीरे चलाने की सलाह दी जाती है।
5. जीवन रेखा पर क्रॉस- अगर हथेली की जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान बनता है, तो यह शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को जीवन में अचानक कोई संकट, दुर्घटना या बीमारी घेरने की आशंका रहती है।