Palmisrty: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होते हैं ये रेखाएं और निशान, आप भी जानें
Lucky symbols on palm: हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग निशान व चिन्ह पाए जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ निशान व चिन्ह को शुभ माना गया है।

Auspicious signs on palm: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की राशि से उसके भूत, भविष्य व वर्तमान का पता चलता है, ठीक उसी तरह से हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके भाग्य व व्यक्तित्व आदि से जुड़े संकेत देती हैं। हथेली की कई रेखाओं से व्यक्ति के जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी, इसका पता लगाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति की हथेली में कुछ खास रेखाएं, चिन्ह या उभरे हुए पर्वत होते हैं, तो ऐसे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। इन खास संकेतों से पता चलता है कि व्यक्ति को आर्थिक लाभ कब होगा। जानें धन प्राप्ति से जुड़े हथेली की रेखाओं व निशान के बारे में-
1. हथेली पर त्रिकोण का निशान- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में त्रिकोण का निशान धन व सफलता का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि अगर व्यक्ति की हथेली में त्रिकोण का निशान स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है, तो उसे बड़ी आर्थिक उपलब्धि मिलती है। ऐसे लोगों को आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनता है।
2. मणिबंध रेखा- अगर किसी भाग्य रेखा मणिबंध यानी कलाई की शुरुआत से चलकर बिना टूटे शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसे व्यक्ति को भाग्यशाली माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग अच्छे कर्म करने वाले होते हैं और आर्थिक स्थिरता प्राप्त करते हैं।
3. शनि पर्वत का उभरा होना- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत उभरा हुआ होता है, ऐसे लोग आध्यात्मिक, मेहनती व दूरदर्शी होते हैं। शनि पर्वत का उभरा होना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति को जीवन में सफलता व आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है।
4. मछली का निशान- हस्तरेखा शास्त्र में मछली का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि यह निशान भाग्यशाली लोगों के हाथ में पाया जाता है। कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है वह करियर में उन्नति व आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हैं।