Vaishakh Purnima Daan: वैशाख पूर्णिमा कब है? जानें इस दिन क्या दान करना चाहिए
Vaishakh purnima kab hai: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें इस दिन क्या दान करें-

Vaishakh purnima 2025 Date: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैशाख माह की पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने व दान का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें वैशाख पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए-
वैशाख पूर्णिमा पर क्या दान करें-
1. वैशाख पूर्णिमा के दिन शक्कर व तिल का दान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2. वैशाख पूर्णिमा के दिन पंखे का दान अत्यंत शुभ माना गया है। धूप व परिश्रम से पीड़ित लोगों को पंखा शीतलता प्रदान करता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को जाता है।
3. इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चप्पल या जूते का दान करना चाबिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और धन-धान्य बढ़ता है।
4. वैशाख पूर्णिमा के दिन घड़ा दान करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही आप कुल्हड़ का भी दान कर सकते हैं।
5. इस दिन दूध, खीर का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
6. वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न व वस्त्र का दान करना भी अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।