Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 20-26 April 2025 future predictions सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 20-26 April 2025 future predictions

सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 19 April 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल, 2025): यह सप्ताह बड़े बदलावों वाला रहेगा। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। उतार-चढ़ाव भरे पलों से सामना होगा। चुनौतियों से न घबराएं और समस्या का समाधान निकालने पर फोकस करें। धैर्यता बनाए रखें। समझदारी से फैसले लें। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस के साथ सभी टास्क हैंडल करें।

लव राशिफल : रिलेशनशिप की दिक्कतों को पॉजिटिविटी के साथ हैंडल करें। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से अपनी फिलिंग्स को शेयर करने का सबसे अच्छा समय रहेगा। इस सप्ताह रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। मैरिड जातकों को अपने ससुराल पक्ष के लोगों का ख्याल रखना चाहिए और किसी भी समस्या को लेकर पार्टनर से डिस्कस करने में संकोच न करें। कुछ जातकों की इस वीक एक्स-पार्टनर से मुलाकात संभव है। हालांकि, मैरिड लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। इसका नकारात्मक असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है।

करियर राशिफल: प्रोफेशनल लाइफ में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहें और करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नया प्लान बनाएं। जीवन में आने वाली चुनौतियों से हार न मानें और सफलता की राह पर आगे बढ़ते रहें। इससे आपको करियर ग्रोथ के अवसर जरूर मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल : यह सप्ताह आर्थिक मामलों में बेहद लाभकारी साबित होगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस वीक आप सोच-समझकर प्रॉपर्टी या शेयर्स में इनवेस्ट कर सकते हैं। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट पर फोकस करें। लोन या उधार लिया गया धन वापस करने का शुभ समय है। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें।

स्वास्थ्य राशिफल : इस वीक सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना चाहिए। यह सप्ताह जिम की शुरुआत करने के लिए भी बेहद खास है। प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। रोजाना मेडिटेशन और योगा करें। इससे मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय?