Grah Yuti: मीन राशि में शनि समेत 6 ग्रहों का होगा मिलन, इन 4 राशि वालों का भाग्य देगा साथ
- Planet transit in Pisces: मार्च में मीन राशि में छह ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। ग्रहों के एक साथ मीन राशि में मिलन होने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा।

March 2025 Grah Yuti: मार्च का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। मार्च 2025 में गुरु की मीन राशि में शनि व राहु समेत छह ग्रह एक साथ रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, फरवरी में बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। 14 मार्च को सूर्य का मीन गोचर होगा। 28 मार्च को चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से मीन राशि में छह ग्रह एक समय पर एक साथ रहेंगे। मीन राशि में छह ग्रहों के एक साथ होने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ व शुभ परिणाम मिलेंगे। जानें मीन राशि में छह ग्रहों के एक साथ होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अप्रत्याशित लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नई नौकरी के अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग बनेगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से सुधार भरा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। इस अवधि में आप खुद में सुधार देखें। वाणी अच्छी रहेगी। लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में अच्छे अवसरों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।