Mars Transit: 3 अप्रैल से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब मंगल करेंगे कर्क गोचर
- Mars Transit in Cancer: ग्रहों के सेनापति मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। मंगल के कर्क गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय प्रारंभ होगा, जानें इन राशियों के बारे में-

Mangal Gochar in Kark Rashi 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल अभी मिथुन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 3 अप्रैल 2025 को मंगल मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के आधिपत्य वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। मंगल का कर्क गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इन भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ ही हर क्षेत्र से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जानें मंगल का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
1. कन्या राशि- मंगल राशि परिवर्तन आपकी राशि के 11वें भाव में होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। सामाजिक रूप से आपका कद बढ़ेगा। ऑफिस में आपको अपनी स्किल दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे।
2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। मंगल ग्रह आपकी राशि के करियर व कारोबार भाव में होगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको नई नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यावसायिक संबंध मधुर होंगे और उनमें मजबूती आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। मंगल का गोचर आपकी राशि के भाग्य भाव में होगा। जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। कोई सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ जाएंगे।
मंगल कर्क राशि में कब तक रहेंगे- मंगल 6 जून तक कर्क राशि में संचरण करेंगे और इसके बाद 07 जून 2025 को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।